सावन के महीने में नागौर शहर में महिलाओं ने लहरिया महोत्सव के जरिए सावन की रंगत बिखेरी। बीकानेर-डीडवाना रोड स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित ‘सावन संग लहरिया महोत्सव’ में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजस्थानी गीतों पर महिलाओं और बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। फैंसी ड्रेस और लहरिया रील प्रतियोगिता हुई महोत्सव के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लहरिया रील प्रतियोगिता, गेम्स और क्वेश्चन-आंसर सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में माया सिंह प्रथम रहीं, जबकि लहरिया रील प्रतियोगिता में उर्मिला सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाकर यादगार बनाया उत्सव कार्यक्रम में आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। यहां महिलाओं ने फोटो खिंचवाकर सावन के उत्सव को यादगार बनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को श्रृंगार ब्यूटी पार्लर, तुलसी चौक की ओर से पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। पारंपरिक लहरिया परिधानों में नजर आईं महिलाएं महोत्सव की मुख्य अतिथि सीमा सोलंकी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रहीं। पूर्व पार्षद शिवकुमार राव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन रेणु सोनी ने किया, जबकि मीनाक्षी गोस्वामी सपोर्टिंग पार्टनर रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सावन के उत्सव में हिस्सा लिया और राजस्थानी लोक संस्कृति व परंपराओं की झलक पेश की।