राजस्थान में इस बार 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदलेगा। प्रदेश में गर्मी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। हालांकि प्रदेश में हॉस्पिटल का समय 1 अक्टूबर से ही बदल रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि 15 अक्टूबर तक स्कूलों में पहले से निर्धारित समय व्यवस्था ही लागू रहेगी। ऐसे में एक पारी के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। शिक्षक संगठनों ने स्कूल का समय फिलहाल नहीं बदलने की मांग रखी थी। पिछले साल स्कूल का समय 1 अक्टूबर से बदला गया था। इससे पहले साल 2022, 2023 और 2024 में समय 16 अक्टूबर से बदला था। तापमान 40 डिग्री के पार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था। पिछले दिनों बारिश के बाद इसमें गिरावट आई है। उधर, फलोदी में मंगलवार को भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर, जैसलमेर में ​मंगलवार को सबसे गर्म शहर रहे। यहां दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।