रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलवन एप पर साझा सीजन टिकट की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत पंजीकृत उपयोगकर्ता अपने अलावा परिवार के सदस्यों अथवा अन्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम पांच अतिरिक्त सीजन टिकट बुक कर सकेगा। बताया गया कि स्वयं के लिए बुक किए गए सीजन टिकट की वैधता भौगोलिक सत्यापन के बाद उसी दिन से, जबकि अन्य व्यक्ति के लिए बुक टिकट की वैधता अगले दिन से प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान साझा सीजन टिकट का प्रिंट अथवा मोबाइल में पीडीएफ प्रति मान्य होगी। टिकट पर यात्री का फोटो एवं क्यूआर कोड रहेगा।