भास्कर न्यूज | बाड़मेर राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक मीट के लिए चयन ट्रायल 4 अक्टूबर को आदर्श स्टेडियम में होगा। बाड़मेर एथलेटिक संघ के सचिव देवाराम चौधरी ने बताया कि इसमें 14 और 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। ट्रायल में ट्रैक और फील्ड दोनों इवेंट होंगे। 14 वर्ष आयु वर्ग में ट्रायथलॉन ए, बी, सी समूह होंगे। इनमें 60 मीटर, 600 मीटर, लॉन्ग जंप, हाई जंप, बैक थ्रो, किंडस जेवलिन के इवेंट तय किए गए हैं। 16 वर्ष आयु वर्ग में 60 मीटर, 80 मीटर हर्डल, 110 मीटर हर्डल, 600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, पैंथालॉन शामिल हैं। प्रतिभागियों के पास एथलेटिक यूआईडी होना जरूरी है। पंजीकरण बालाराम जाणी के पास कराया जा सकता है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय मीट में भाग लेंगे।