जिले की पदमपुर तहसील के गांव बींझबायला में भक्ति, शक्ति, आस्था का आयोजन होगा। उप तहसील के पीछे वार्ड नंबर 3 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में 16 सितंबर को ‘एक शाम श्री हरिराम बाबा के नाम’ भजन संध्या होगी। इस दिन सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में भंडारा होगा। भजन संध्या में मुख्य गायक कलाकार कैलाश पुरोहित एंड पार्टी बाबा के भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। यह आयोजन मंदिर के पुजारी जगदीश एवं ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है।