भास्कर न्यूज | बाड़मेर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के जन्मदिन पर प्रदेश सचिव प्रवीणराज मेघवाल की ओर से बाड़मेर में सेवा व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम हुए। शुरुआत राजकीय चिकित्सालय में केक कार्यक्रम से हुई। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी फतेह खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा, किशन कागा, कुटलाराम महाबार, राजू धनदेव, कमलेश, घनश्याम सिंह सोढ़ा, भुट्टा खान, गणपत बालाच मौजूद रहे। इसके बाद मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के लिए एक समय के भोजन की व्यवस्था की। फिर गौशाला में गौवंश को चारा, गुड़ खिलाया। अंतिम चरण में कांग्रेस कार्यालय में पौधरोपण हुआ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रवीणराज मेघवाल ने कहा कि विनोद जाखड़ का जन्मदिन सेवा, संवेदना, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार के कामों के साथ मनाना सकारात्मक पहल है।