जयपुर में आज सुबह एक युवक शराब के नशे में बिजली की लाइन पर चढ़ गया, जिससे युवक का शरीर झुलस गया। अर्द्धजली हालत में वह पोल पर ही झुलसकर अटक गया। इस दौरान युवक मदद की गुहार लगा रहा था। खोराबीसल थाना के कॉन्स्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डाल चालू लाइन पर चढ़कर स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा। पुलिस ने अधझुलसे युवक को कांवटिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पीड़ित की पहचान मोतीलाल (50) निवासी सागर मध्य प्रदेश, वर्तमान में बावड़ी तरहटी (कच्ची बस्ती) खोरा बीसल के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता है। नशे की हालत में पोल पर चढ़ा SHO (खोराबीसल) सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि खोराबीसल के औद्योगिक इलाके में 33 हजार केवी की लाइन जा रही थी। सुबह करीब 7:45 बजे शराब पीकर एक युवक बिजली पोल पर चढ़ गया। नशे में पोल पर चढ़ने पर उसे 33 हजार केवी की बिजली लाइन से करंट लगा। अर्द्धजली हालत में वह पोल पर ही झुलसकर अटक गया। करंट से झुलसे युवक को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। सूचना पर खोराबीसल थाने की चेतक को लेकर कॉन्स्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचा। बचाने की गुहार पर चढ़ा पुलिसकर्मी बिजली पोल पर झुलसा युवक बचाने के लिए गुहार लगा रहा था। पुलिसकर्मी सुनील ने पोल पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा। कॉन्स्टेबल की मदद के लिए 2-3 स्थानीय लोग भी पोल पर चढ़ गए और रस्सी की मदद से नशे में पोल पर झुलसे युवक को नीचे उतारा। और एम्बुलेंस की मदद से अधजली हालत में युवक को कावंटिया अस्पताल में भर्ती करवाया। --- ये खबर भी पढ़ें.. सरपंच प्रत्याशी का पोस्टर लगा रहे युवक की मौत:हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आया, फोन आने पर खाना छोड़ कर गया था अलवर में सरपंच प्रत्याशी का पोस्टर लगा रहे युवक की मौत हो गई। वह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप जाटव (20) तीन बहनों का इकलौता भाई था। (पूरी खबर पढ़ें)