श्री सीमेंट लिमिटेड, रास की आवासीय कॉलोनी परिसर में आयोजित श्री महागणपति जी के पंचम वार्षिकोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन शनिवार को मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। आचार्य श्री लक्ष्मीनारायण शास्त्री पुष्कर वाले के सान्निध्य में मंत्रोच्चार पूर्वक देव पूजन किया गया। कंपनी के चीफ मैन्यूफैक्चरिंग ऑफिसर सतीश माहेश्वरी ने पूजा की। इसके बाद मंदिर में पाठ प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे और सभी ने पूजन में भाग लिया। इसी क्रम में शनिवार को चार दिवसीय पूजन महोत्सव के अंतर्गत श्री सीमेंट कॉलोनी परिसर में महिलाओं ने शाम 4:30 बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली। श्री महागणपति महोत्सव के अंतर्गत सांय निम्बार्क तीर्थ-अजमेर के पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज ने शाम 6 से रात 9 बजे तक कथा का वाचन किया। जिसमें ब्यावर व आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के पश्चात श्री महागणपति की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।