पाली में श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर से आयोजित महालक्ष्मी प्राकट्य महोत्सव के तहत रविवार को शिवबाड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं की सहभागिता को केंद्र में रखते हुए राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से मेहंदी, मांडना और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। महिला अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी के अनुसार सांस्कृतिक मंत्री अनिता त्रिवेदी एवं प्रवक्ता मोनिका जोशी के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न आयु वर्गों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी रखी गई। बाल वर्ग में “वर्ष 2050 का मेरा भारत”, जूनियर वर्ग में “विज्ञान और मानव जीवन” तथा सीनियर वर्ग में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हमारा भविष्य” विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम मेहंदी प्रतियोगिता के बाल वर्ग में आराध्या प्रथम, नंदिता द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में कनिका प्रथम, कनक द्वितीय और तारा दवे तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी दवे प्रथम, अरुणा एवं मनीषा द्वितीय तथा रेखा तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. स्वाति अवस्थी एवं सुनीता चौधरी रहे। मांडना प्रतियोगिता में रक्षा रही प्रथम मांडना प्रतियोगिता के बाल वर्ग में आराध्या प्रथम, हेतल द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में रक्षा प्रथम, रेणु द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक के रूप में निर्मलकांता, वीणा दवे एवं प्रिया ओझा ने भूमिका निभाई। इसके अलावा शाम 6 बजे हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आज भी चार प्रतियोगिताएं होगी अध्यक्ष एडवोकेट पीएम जोशी ने बताया- सोमवार को भी महिलाओं एवं समाजजनों के लिए प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे खतरों के खिलाड़ी, दोपहर 2 बजे कविता पाठ, शाम 4 बजे संस्कृत श्लोक तथा शाम 6 बजे लोकप्रिय ढोल-थाली डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। युवा मंडल ने की बैठक महोत्सव के तहत होने वाले सामूहिक अनंत उद्यापन की तैयारियों को लेकर युवा मंडल ने उद्यापनकर्ताओं के साथ बैठक की। सिद्धार्थ दवे, संदीप दवे, पुनीत त्रिवेदी एवं अभिषेक व्यास ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम गीता मंदिर के प्रधान प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजकों के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर होने वाला यह सामूहिक उद्यापन समाज की दृष्टि से भारतवर्ष में पहला और अनूठा आयोजन है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देर रात तक हरवंश दवे, प्रवीण दवे एडवोकेट, हरीभाई, विक्रम दवे एवं पवन सहित समाज के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर समाजबंधुओं से समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया।