सीकर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, सरकारी ट्यूबवेल और नीचे लटके बिजली के तार से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत भी दी गई है। शांति नगर में नीचे लटके बिजली के तार की समस्या का समाधान कराने पर जेईएन हरिराम को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शांति नगर, तेवीपुरा तिराहा से बाबा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के सामने बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ है। इससे लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हरिराम ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से तार को दुरुस्त करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे हादसे का खतरा दूर हुआ और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। सरकारी ट्यूबवेल की खराबी हुई दूर गांव दूजोद से नरपत सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सरकारी ट्यूबवेल पिछले 10 दिनों से खराब था। इससे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर ट्यूबवेल को ठीक कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सीवर लाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा गंदा पानी मनसा कॉलोनी से विजय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर लाइन में लीकेज होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर गंदगी फैलने के साथ लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन की लीकेज जल्द ठीक कराने की मांग की है। नाली का पानी खाली प्लॉट में जमा होने से परेशानी रामगोपाल सिटी से विक्रम सिंह तंवर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नाली होने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो रही है। नाली का पूरा पानी खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। इससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। घर के सामने बिजली का पोल तिरछा, हादसे का खतरा फतेहपुर रोड, खटीकन प्याऊ से दीपक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने बिजली का पोल तिरछा हो गया है। पोल कभी भी गिरने की स्थिति में है, जिससे आसपास के लोगों और वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बिजली विभाग से पोल को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट, कम रोशनी से परेशानी राधाकिशनपुरा, वंदे मातरम् चौक से शुभम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से बंद पड़ी है। कई बार ठीक करवाने के बाद भी लाइट की रोशनी पर्याप्त नहीं है। रात के समय कम रोशनी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट को पूरी तरह दुरुस्त कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 2.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 3.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 5.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी 6.पेयजल आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:जलभराव, खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान 7. एईएन वाजिद अहमद बने आज 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन लीकेज, कचरा और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं भी आईं सामने 8.एईएन विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली लाइन, जलभराव, नाली की सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.सीकर की जनता कॉलोनी में रास्ते से हटा अतिक्रमण:बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोगों को मिली राहत, 'भास्कर समाधान' पर आई शिकायतों पर हुआ एक्शन 10.जेईएन हरिराम के प्रयास से दूर हुई जलभराव की समस्या:कहीं जाम नाली तो कहीं बंद स्ट्रीट लाइट से परेशानी, टूटी पाइपलाइन की समस्या से भी मिली राहत