सीकर शहर के कोतवाली थाना इलाके में दो भाइयों के घर चोरी हो गई। बड़े भाई के घर बाहर से चोर दो बाइक चुराकर ले गए। वहीं छोटे भाई के घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर नजर गए। दोनों घटना रविवार रात करीब 2 बजे चांदपोल चौकी के सामने स्थित राधामोहन जाव की है। वहीं नेहरू पार्क के पास पूर्व पार्षद विजय के घर भी चोरी की कोशिश की गई। चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे थे। बाइक को हाथ से उठाकर लेकर गए चोरों ने पहले यूनुस बड़गुजर के घर के बाहर खड़ी 2 बाइक चोरी की। एक बाइक को तो 2 चोर हाथों से उठाकर ले जाते नजर आए। तीसरा चोर पैदल बाइक को लेकर जा रहा है। इसके बाद चोर यूनुस के छोटे भाई अयूब के घर की तरफ पिछली गली में गए। बाइक को सामने खाली प्लॉट में खड़ा करने के बाद घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। दो कमरों के ताले तोड़कर चोरी की। अयूब का परिवार मुंबई रहता है। ऐसे में परिवार के आने के बाद ही चोरी हुए सामान का पता लग सकेगा। पुलिस चौकी 100 मीटर दूर,पुलिस गश्त पर उठे सवाल चांदपोल पुलिस चौकी से केवल 100 मीटर दूर चोरी की वारदात होने से गश्त पर सवाल उठ गए है। घर के पास एक शराब ठेका है। ऐसे में गली में शराबियों का जमावड़ा भी रहता है।