सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने टूटी सड़क, बारिश के दौरान जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट, टूटे चैंबर और नाली की सफाई नहीं होने जैसी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए सामने आई कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने समाधान करवाया है और लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' कायस्थ कॉलोनी से महावीर कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में 7-8 दिनों से कचरा फैला हुआ है और कचरा गाड़ी भी नहीं आ रही है। इससे क्षेत्र में गंदगी की समस्या बनी हुई थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान के जरिए सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कचरा उठवाकर समस्या का समाधान करवा दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिली। सूरजपोल गेट पर जमा कचरे की समस्या का हुआ समाधान सूरजपोल गेट से हीरालाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी कचरा जमा पड़ा हुआ है। कचरा जमा होने से आसपास गंदगी की स्थिति बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग के माध्यम से कार्रवाई करवाकर जमा कचरा हटवा दिया गया और समस्या का समाधान हो गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... पिपराली रोड की गली पूरी तरह टूटी, बारिश में भर जाता है पानी पिपराली रोड से ओमप्रकाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की गली पूरी तरह से टूट गई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, बारिश के दिनों में गली में पानी भी भर जाता है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। ओमप्रकाश ने सड़क की मरम्मत करवाने और जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। प्रेम विहार कॉलोनी में कई दिनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट बीकानेर बाइपास रोड से गणपत सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि प्रेम विहार कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। लाइट बंद रहने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गणपत सिंह ने खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। राधाकिशनपुरा में मुख्य सड़क पर टूटा है चैंबर राधाकिशनपुरा से श्याम शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मुख्य सड़क पर चैंबर टूटा हुआ है। सड़क पर चैंबर का टूटा हुआ हिस्सा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। श्याम शर्मा ने चैंबर की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। तेविपुरा तिराहे पर 2-3 महीने से नहीं हुई नाली की सफाई जयपुर रोड, तेविपुरा तिराहा से गिरीश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली की पिछले 2-3 महीने से सफाई नहीं हुई है। नाली में गंदगी जमा होने के कारण गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और नाली का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। गिरीश कुमार ने नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी दुरुस्त कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 2.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 3. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 4.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 5.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 6.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 7.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 8.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 10. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर