सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से सड़क, बिजली, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। इनमें कई शिकायतों पर संबंधित विभागों ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं, कई इलाकों में समस्याएं अब भी बनी हुई हैं और लोग उनके जल्द समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हेमंत सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सिल्वर जुबिली रोड से शेर सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन काफी समय से लीकेज हो रही थी। पाइपलाइन में लीकेज के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। साथ ही, लगातार पानी बहने से आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे पानी की बर्बादी रुक गई और क्षेत्रवासियों को भी राहत मिली। समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान करवाने के लिए जेईएन हेमंत सैनी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। कंवरपुरा रोड के कुमावत नगर में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल कंवरपुरा रोड स्थित कुमावत नगर से सचिन कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता था और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। लाइट चालू होने से रात के समय क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हुई और स्थानीय लोगो अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... भंवर कॉलोनी वार्ड 45 में बिजली केबल डालने के बाद सड़क खोदकर छोड़ी भंवर कॉलोनी, वार्ड नंबर 45 से गिरधारी सिंह शेखावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बिजली की केबल डालने के बाद सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। केबल डालने का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से रास्ता खराब हो गया है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से केबल डालने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि रास्ता सुचारु हो सके और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। कंवरपुरा रोड की पैराडाइज सिटी में सड़क नहीं बनी, खराब रास्ते से लोग परेशान कंवरपुरा रोड स्थित पैराडाइज सिटी से राजेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। सड़क नहीं होने के कारण रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से पैराडाइज सिटी में जल्द सड़क का निर्माण करवाकर रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को आने-जाने में राहत मिल सके। शास्त्री नगर में बिजली के खंभे पर करंट की समस्या, हादसे का खतरा शास्त्री नगर से दिनेश कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में लगे बिजली के खंभे पर करंट की समस्या बनी हुई है। खंभे में करंट आने से आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में भी चिंता की स्थिति है। उन्होंने बिजली विभाग से मामले की जल्द जांच करवाकर खंभे पर आ रहे करंट की समस्या को दूर करने की मांग की है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। शांति नगर वार्ड 44 में नालियों की सफाई नहीं, समय पर नहीं आती कचरा गाड़ी शांति नगर से कैलाश वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 44 में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में कचरा गाड़ी भी समय पर नहीं आने से घरों से निकलने वाला कचरा जमा हो जाता है। इससे इलाके में गंदगी की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई करवाने के साथ कचरा गाड़ी को निर्धारित समय पर भेजने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन निधि बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':शहर में जनसमस्याओं के समाधान पर कार्रवाई जारी, कुछ शिकायतों से मिली राहत 2.भास्कर समाधान का असर::जलभराव की समस्या का समाधान करवाने वाले जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':मोचीवाड़ा रोड पर सीवर के गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान 4. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:महीनों से बंद रोड लाइट चमकी,बिजली के खंभे की समस्या भी हुई दूर, एईएन वाजिद अली बने 'स्टार ऑफिसर' 5.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 6. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 7.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 9. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 10.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई