सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, सड़क और पानी से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ सुभाष चौक से एक आम नागरिक ने पानी की पाइपलाइन टूटने और पानी बर्बाद होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हरिराम ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए टूटी पाइपलाइन को ठीक करवा दिया। इससे पानी का बहाव रुका और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन हरिराम को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। सड़क के बीच खड़ा बिजली का पोल हटाया घोरना की ढाणी से राजकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क के बीचों-बीच बिजली का पोल लगा हुआ है। पोल के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी और हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... नालियों की सफाई के बाद सड़क पर ही छोड़ देते हैं कचरा राम नगर कॉलोनी, चरण सिंह नगर से सुधीर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। जब कभी नालियों की सफाई की जाती है तो उनमें से निकला कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है। इससे सड़क पर गंदगी फैल जाती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नालियों की नियमित सफाई के साथ निकला कचरा भी तुरंत उठाने की मांग की है। उदय विहार में कई लाइट बंद, रात में रहता है अंधेरा उदय विहार, आवासीय कॉलोनी से प्रकाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट की पर्याप्त रोशनी नहीं होती है। कॉलोनी में कुछ लाइटें बंद पड़ी हुई हैं, जिसके कारण रात के समय कई जगह अंधेरा रहता है। अंधेरे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने खराब लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। एक साल पहले टूटा नाला, अब सड़क पर बह रहा पानी महाराणा प्रताप नगर से उपेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि करीब एक साल पहले यहां सीवर का काम चल रहा था। इसी दौरान नाला टूट गया था, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। नाला टूटे होने के कारण पानी बाहर बह रहा है और आसपास गंदगी की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नाले की मरम्मत करवाकर पानी की निकासी दुरुस्त करने की मांग की है। वार्ड 60 में न सड़क बनी, न नालियां सीसीएस नगर से जगदीश प्रसाद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 60 की कॉलोनी में न तो सड़क बनी हुई है और न ही नालियों का निर्माण हुआ है। सड़क और नाली की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यहां पानी और कीचड़ जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क और नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शिव कॉलोनी में दो महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, नाली और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. जेईएन दीपिका बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':जगमालपुरा में 10 साल से नहीं बनी नालियां, समाधान की मांग 3. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:20 दिन से परेशान लोग, विभाग ने खोदीं सड़कें–गलियां, काम भी बंद किया, एईएन वाजिद अहमद बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई