सीकर से 2 युवतियों के लापता होने और एक युवक के साथ 2 लाख रुपए की साइबर ठगी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामले में 24 साल की युवती के लापता होने के मामले में उसके ताऊ ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती के ताऊ ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी भतीजी 7 सितंबर की दोपहर 2 बजे घर से कहीं चली गई थी। जिसके बाद में काफी तलाश की और रिश्तेदारों से भी मालूम किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि युवती अपने साथ डॉक्यूमेंट भी लेकर चली गई। ताऊ ने बताया कि उनकी भतीजी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था। वह घर के मोबाइल से ही सोशल मीडिया चलाती थी। ताऊ को अंदेशा है कि उनकी भतीजी को कोई युवक अपने साथ ले गया। दूसरा मामला में 20 साल की युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 7 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। पिता ने किसी युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने का शक जताया है। 3. सीकर में युवक से 2 लाख रुपए की साइबर ठगी सीकर में युवक से 2 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुभाष चंद्र ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके अकाउंट से 2 लाख रुपए निकल गए। जो अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। अब साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।