सीकर पुलिस ने युवती से रेप और किडनैप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए की गाड़ी लेकर फरार होने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ITBP फोर्स में हवलदार की पोस्ट पर था। कई महीनों तक ड्यूटी पर भी नहीं जाने के कारण फोर्स ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 4 दिन बंधक बनाकर रखा था युवती के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी 25 सितंबर को लापता हो गई थी। 28 सितंबर को उसने एक फोटो भेजी और कहा कि एक युवक ने उसका किडनैप कर लिया है। पुलिस ने मामला सामने आने के कुछ घंटों बाद ही युवती को दस्तयाब कर लिया। आरोपी युवती को छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने युवती का बयान लिया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसका गांव से सीकर आते वक्त किडनैप कर लिया था। उसे अपने साथ 2-3 जगह पर ले जाकर रेप किया। चिड़ावा से भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश देती रही। आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस टीम चिड़ावा पहुंची और उसे दबोच लिया। आरोपी वहां पर किराए की गाड़ी में बैठा मिला था और भागने की फिराक में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक पिछले कुछ सालों से युवती को जानता था। पहले उसकी युवती से बातचीत भी होती थी। युवती के बातचीत बंद करने के बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था। युवती सीकर आने के लिए निकली, तब आरोपी ने उसका पीछा किया। युवती का किडनैप करके उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद युवती से रेप किया।