सीकर नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी नहीं हुई है। वहीं,आज सीकर में 98 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। निकाय चुनाव को लेकर सीकर में अबतक 103 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। सीकर में कांग्रेस से 34 और बीजेपी से 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस से दावेदारी कर रहे सीकर नगर परिषद के पूर्व सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जीवण खां और उनकी पत्नी ने वार्ड नंबर 15 और 16 से आवेदन किया है। अब लिस्ट में देखिए किस पार्टी से कितने आवेदन अब देखिए किस पार्टी से किस वार्ड में नामांकन निर्दलीय कांग्रेस बीजेपी RLP माकपा बसपा भाजपा के दावेदारों ने इसलिए कम किया नामांकन भाजपा से टिकट मांगने वाले बेहद कम लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सभी सूची का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने दावेदारों को रात में कॉल किया सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के द्वारा रात को टिकट मिलने वाले लोगों को कॉल कर दिया गया था। ऐसे में आज कई लोगों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।