सीकर में निकाय चुनाव के टिकट के लिए कांग्रेस और भाजपा में ज्यादातर दावेदार अपने आवेदन जमा कर चुके हैं। अब दोनों दलों की उम्मीदवार सूची को लेकर इंतजार शुरू हो गया है। कांग्रेस की सूची 27 अगस्त और भाजपा की 28 अगस्त को शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कांग्रेस में इस बार मजबूत जनसंपर्क और पब्लिक कनेक्ट रखने वाले उम्मीदवारों को टिकट मिलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। 65 वार्डों में भाजपा के 520 से ज्यादा आवेदन भारतीय जनता पार्टी में 65 वार्डों में वार्ड पार्षद की टिकट के लिए करीब 520 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आज से पार्टी ने पैनल बनाना शुरू कर दिया है। इनमें वही नाम शामिल होंगे जो वार्ड प्रभारी और लोकल नेता डिसाइड करेंगे। भारतीय जनता पार्टी में पहली सूची 28 अगस्त की शाम को जारी हो सकती है। कांग्रेस में 330 आ चुके आवेदन कांग्रेस पार्टी में करीब 330 आवेदन आ चुके हैं। अब कांग्रेस पार्टी में इंटरनल सर्वे भी लगभग अंतिम चरण में है। इधर, विधायक राजेंद्र पारीक भी शहर के लोगों से ले राय ले रहे हैं। जिनका कहना है कि पार्टी के टिकट से जो लोग लगातार वार्ड में जीत हासिल करते हुए आ रहे हैं और जिनका लगातार पब्लिक कनेक्ट है ऐसे लोगों पर पार्टी विश्वास करते हुए टिकट देगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट 27 अगस्त की शाम तक जारी हो सकती है। दोनों ही पार्टियों में टिकटों की सूची जारी होने के बाद नेता डैमेज कंट्रोल करने में जुट जाएंगे।