सीकर में आज पंचायत राज चुनावों की रिजर्वेशन लॉटरी निकाली गई। इनमें पंचायत समिति के 16 प्रधान में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। पाटन पंचायत समिति में एसटी कैटेगरी का प्रधान बनेगा। वहीं, एससी और ओबीसी के लिए 3-3 और एसटी के लिए 1 सीट रिजर्व हुई है। सीकर जिला परिषद सभागार में छोटे बच्चों जयंत गढ़वाल (6) और कियान चौधरी (4) ने लॉटरी की पर्चियां निकालीं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने लॉटरी की कैटेगरी की घोषणा की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों और पंचायतीराज नियमावली की जानकारी दी। संचालन जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश महर्षि ने किया। आज जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्य की लॉटरी निकलने के बाद अब लॉटरी निकलने के साथ जिले में पंचायतीराज चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। सीकर में जिला परिषद के 49 सदस्य, 16 प्रधान और 304 पंचायत समिति सदस्य बनेंगे। जिला प्रमुख के लिए 13 अगस्त को लॉटरी निकली थी, सीकर में ओबीसी कैटेगरी की महिला जिला प्रमुख बनेगी। सीकर जिले की 16 पंचायत समितियों के 304 सदस्यों में से 186 सदस्यों के पद पर कोई आरक्षण नहीं है, यहां किसी भी कैटेगरी का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। सीकर की लॉटरी में पंचायत समितियों में 86 पद अनारक्षित महिला, 35 पद ओबीसी ओपन, 21 पद ओबीसी महिला, 7 पद एसटी ओपन, 3 पद एसटी महिला, 32 पद एससी ओपन और 20 पद एससी महिला की कैटेगरी के लिए रिजर्व हुए हैं। सीकर जिले में प्रधान के लिए आरक्षित सीटें जिला परिषद के वार्डों का रिजर्वेशन पंचायत समिति सदस्य- रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति सदस्य- फतेहपुर पंचायत समिति सदस्य- लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति सदस्य- बलारां पंचायत समिति सदस्य- नेछवा पंचायत समिति सदस्य- धोद पंचायत समिति सदस्य- धोद ग्रामीण पंचायत समिति सदस्य- पिपराली पंचायत समिति सदस्य- पलसाना पंचायत समिति सदस्य- दांतारामगढ़ पंचायत समिति सदस्य- खाचरियावास पंचायत समिति सदस्य- खंडेला पंचायत समिति सदस्य- श्रीमाधाेपुर पंचायत समिति सदस्य- अजीतगढ़ पंचायत समिति सदस्य- नीमकाथाना पंचायत समिति सदस्य- पाटन