सीकर में आज 449 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचाें की लॉटरी निकाली जा रही है। जिले की 224 ग्राम पंचायतों में इस बार महिला सरपंच बनेंगी। हर ग्राम पंचायत के संबंधित एसडीएम ऑफिस में कैटेगरी रिजर्वेशन की लॉटरी निकाली जा रही है। शाम 6 बजे तक सभी पंचायतों के वार्ड पंचों की लॉटरी भी निकल जाएगी। आज तय होगा कि किस गांव में किस वर्ग का सरपंच और पंच बनेगा। सीकर जिले की पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की लॉटरी जिला परिषद सभागार में निकाली गई। 4 वर्षीय पार्थ ने लॉटरी की पर्चियां निकालीं और रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने लॉटरी कैटेगरी की घोषणा की। पिपराली पंचायत समिति की 3 ग्राम पंचायत एससी ओपन, 2 ग्राम पंचायत एससी महिला, 3 ग्राम पंचायत ओबीसी ओपन, 2 ग्राम पंचायत ओबीसी महिला, 8 ग्राम पंचायत अनारक्षित ओपन तथा 9 ग्राम पंचायत अनारक्षित महिला कैटेगरी के लिए रिजर्व हुई हैं। पंचायत समिति-पिपराली सीकर जिले की जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति की लॉटरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सीकर में एससी और ओबीसी के 3-3 प्रधान बनेंगे:8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित; जिला परिषद के 49 वार्डों का भी रिजर्वेशन हुआ (पढ़ें पूरी खबर...)