सीकर जिले में एक ही दिन में तीन युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों युवतियों के परिवार के द्वारा पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दो युवतियों के परिवार ने युवकों पर शक जताया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 20 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी भतीजी 14 सितंबर की रात कहीं पर चली गई। जिसकी काफी तलाशी की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जब घर पर देखा तो उसके डॉक्यूमेंट भी गायब थे। परिवार ने एक युवक पर शक जताया। जिसका मोबाइल भी अब लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दोपहर में घर से गायब हुई युवती 21 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 14 सितंबर को उनकी बहन घर पर ही थी। शाम को 4 बजे के करीब आकर देखा तो बहन घर पर नहीं मिली। अंदेशा है कि कोई उसे अपने साथ लेकर चला गया। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। ढूंढने पर नहीं चला पता एक अन्य युवती के लापता होने के मामले में उसके पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उनकी बेटी 14 सितंबर को घर से कहीं चली गई। जिसकी उन्होंने गांव और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवती घर से जेवरात और नगद रुपए भी लेकर चली गई। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।