सीकर में आज सुबह से बादल छाने से उमस बढ़ गई है। आज धूप में तेजी से लोग परेशान हैं। सीकर में इस बार मानसून की बारिश कमजोर है। मानसून मीटर देखें तो जिलेभर में औसत से 10% कम बारिश हुई है। हालांकि कल कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। अब तेज बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में आगे भी मौसम में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। आज सुबह से सीकर में बादल छाए हैं और अब 19 सितंबर तक मिलाजुला मौसम रहेगा। हल्की बारिश की संभावना के बीच उमस और बादलवाही जारी रहेगी। बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में आज बादलवाही के साथ ही धूप में तेजी है और उमस भी बनी हुई है। इस कारण तापमान बढ़ा है।