सीकर में रविवार दोपहर बाद तेज हवाओं का साथ बारिश हुई। सीकर में करीब एक सप्ताह बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। करीब 1 घंटे तक तेज बारिश का दौर चलता रहा। शाम करीब 4:15 बजे शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हुई। हालांकि, बारिश के बाद आज रात के तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इससे पहले आज दिनभर सीकर में तेज उमस और गर्मी रही। अगले 1-2 दिन में सीकर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। देखिए, बारिश से जुड़ी 3 PHOTO'S इससे पहले सीकर में रविवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच धूप में तेजी दिखीं। इस कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। सीकर में इस बार मानसून की बारिश कमजोर है। मानसून मीटर देखें तो जिलेभर में औसत से 10% कम बारिश हुई है। हालांकि, कल कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। अब तेज बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में आगे भी मौसम में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। अब 30 सितंबर तक मिलाजुला मौसम रहेगा। हल्की बारिश की संभावना के बीच उमस और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया था।