सीकर में युवक के प्राइवेट फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस में केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ठगों ने 17.38 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया- फेसबुक के जरिए एक महिला से जान-पहचान हुई। महिला ने बातचीत करना शुरू कर दिया। महिला से वीडियो कॉल पर भी बातचीत होने लगी। इस दौरान महिला ने मेरे प्राइवेट फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। एक दिन महिला ने कहा- मेरे पति ने प्राइवेट फोटो और वीडियो देख लिए हैं। जिन्हें वायरल करेगा और पुलिस में मुकदमा करवाएगा। इसके बाद महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में 17.38 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए लिए। महिला के साइबर गिरोह से जुड़े होने का शक पुलिस को शक है कि महिला किसी साइबर गिरोह से जुड़ी हुई है। इस तरह से लोगों को अपने जाल में फंसाकर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करती है। फोटो वायरल करने या मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर ठगी करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संविदा नौकरी के नाम पर 1.70 लाख रुपए था सीकर में संविदा नौकरी लगवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक से अलग-अलग अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवाए गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।