सिरोही के बाहरी घाटा में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर पूसाराम (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बाड़मेर निवासी पूसाराम अहमदाबाद से अपने ट्रेलर में फैक्ट्री का कचरा भरकर पाली जा रहा था। रविवार सुबह करीब 7:15 बजे बाहरी घाटा में वीर जी भगवान मंदिर के पास उसका ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे सुरक्षा दीवार से टकराकर पलट गया। एक राहगीर ने घटना की सूचना एंबुलेंस 108 और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल पूसाराम को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घायल पूसाराम के पैर में 3 फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं।