सिरोही निकाय चुनाव-2026 में शाम 6 बजे के बाद तक माउंट आबू में सबसे ज्यादा 80.09% मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पिंडवाड़ा में 65.46% और सिरोही में 62.16% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया और मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोग पहुंचे। सिरोही में 34 वार्ड, 110 प्रत्याशी मैदान में सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में कुल 34 वार्डों में 110 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया। शहर की सरकार चुनने के लिए 35 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिरोही में 35,156 मतदाता सिरोही नगर परिषद के आंकड़ों के अनुसार कुल 35,156 मतदाता हैं। इनमें 17,662 पुरुष और 17,494 महिला मतदाता शामिल हैं। सभी 34 वार्डों के लिए 34 मतदान केंद्र और 34 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सिरोही नगर परिषद में मतदान: