सिरोही जिले की 8 पंचायत समितियों की 223 ग्राम पंचायतों में पहले चरण के चुनाव 24 अक्टूबर को होंगे। इनमें आबू रोड, कालंद्री, मंडार और शिवगंज पंचायत समिति की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सबसे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल लेकर आया है आपकी पंचायत में कौन-कौन हैं सरपंच के दावेदार। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांव-गांव घूमकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। संभावित संरपचों के नाम खंगोले और सबसे पहले आपके सामने लेकर आ रहे हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। सरपंच पद के लिए चुनाव बैलेट पेपर से होगा। वोटिंग के बाद मतों की गिनती शुरू होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...