सिरोही कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जारी हुई आरक्षण लॉटरी के बाद जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों की तस्वीर साफ हो गई है। जिला परिषद की 27 सीटों में SC के 2, SC महिला के 2, ST के 4, ST महिला के 4, OBC की 1, सामान्य महिला की 7 और सामान्य वर्ग की 7 सीटें तय हुई हैं। वहीं, जिले की 8 प्रधान सीटों में आबूरोड़ ST महिला, मंडार SC, भावरी ST, कालंदरी OBC, पिंडवाड़ा-सिरोही-शिवगंज महिला और रेवदर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। सिरोही जिला परिषद : किस वर्ग को कितनी सीटें 8 प्रधान पदों पर भी आरक्षण तय प्रधान पदों की लॉटरी में भी सभी 8 पंचायत समितियों की तस्वीर सामने आ गई। आबूरोड़ में ST महिला, मंडार में SC, भावरी में ST और कालंदरी में OBC के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। इसके अलावा पिंडवाड़ा, सिरोही और शिवगंज में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि रेवदर में पद सामान्य वर्ग के लिए रहा। पंचायत समिति वार्डों में भी आरक्षण की तस्वीर साफ पंचायत समिति सदस्य पदों की लॉटरी में भी अलग-अलग पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण तय किया गया। उपलब्ध लॉटरी विवरण के अनुसार शिवगंज में 19, पिंडवाड़ा में 19, आबूरोड़ में 23, रेवदर में 19, मंडार में 15 और भावरी में 19 वार्ड हैं। सिरोही पंचायत समिति के वार्डों का वर्गवार विवरण भी लॉटरी में सामने आया है। शिवगंज : 19 वार्ड पिंडवाड़ा : 19 वार्ड आबूरोड़ : 23 वार्ड रेवदर : 19 वार्ड मंडार : 15 वार्ड भावरी : 19 वार्ड 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी अब 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी होगी। सिरोही जिले में 223 सरपंच और 2,185 वार्ड पंच पद हैं। प्रदेशभर में 14,403 सरपंच और 1,30,589 वार्ड पंच पदों के लिए भी इसी दिन आरक्षण तय किया जाना है। दो बार टल चुकी थी लॉटरी पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इसके बाद 17-18 सितंबर की तारीख तय की गई, लेकिन यह कार्यक्रम भी स्थगित हो गया। अब नए कार्यक्रम के तहत 23 सितंबर को जिला स्तर पर और 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर आरक्षण की प्रक्रिया रखी गई है।