सिरोही के पेंशनर्स समाज भवन में बुधवार को एक खास वर्कशॉप हुई। इसका मकसद वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को बढ़ते डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना था। वर्कशॉप में पुलिस उप अधीक्षक (साइबर थाना सिरोही), कोषाधिकारी (सिरोही) और साइबर अपराध विशेषज्ञों ने जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव और पैसों व निजी डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। विशेषज्ञों ने सभी वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स से अपील की कि वे ऐसी वर्कशॉप में जरूर शामिल हों। उन्होंने कहा कि घर जाकर परिवार के सदस्यों को भी साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दें, ताकि वे भी सतर्क रहें।