बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीसवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बा सीसवाली में सार्वजनिक जगह पर ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 61,320 रुपए जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सीसवाली, रायथल, मोठपुर क्षेत्र के साथ कोटा शहर का एक युवक भी शामिल है। सभी के खिलाफ जुआ-सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई थाना सीसवाली पुलिस और जिला विशेष टीम बारां ने मिलकर की। पुलिस टीम में थानाधिकारी विनोद कुमार शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, ज्ञान सिंह और अन्य जवान शामिल थे।