एसएमएस से जुड़े ब्लड बैंकों में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता रिप्लेसमेंट डोनेशन पर अधिक निर्भर है। वर्ष 2025 में एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेंटर, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जनाना अस्पताल चांदपोल, जेके लोन और स्टेट कैंसर संस्थान में कुल 97,728 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इसमें 73,837 यूनिट यानी 75.6% रिप्लेसमेंट और 23,891 यूनिट यानी 24.4% स्वैच्छिक रक्तदान से मिली। यानी हर 4 यूनिट में करीब 3 यूनिट रिप्लेसमेंट से आईं। यह खुलासा भास्कर के एनालिसिस में हुआ। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। एसएमएस अस्पताल में रिप्लेसमेंट सबसे ज्यादा हर साल बढ़ रहा रक्तदान डॉक्टर्स की अपील SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे, प्रसव के दौरान महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है।