पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर आवेदन लेने की प्रकिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है। पाली कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन लिए जा रहे है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई है। पहले चरण में जिले के सोजत, रानी, सुमेरपुर, बगड़ नगर और मारवाड़ जंक्शन पंचायत के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। नामों की जांच 14 अक्टूबर से शुरू होगी। 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किय जाएगा। पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।