सोमेसर कस्बे के बूसी गांव की राईकों की ढाणी में सोवार रात करीब 10 बजे एक कच्चे रसोईघर में सांप घुस गया। गांव वालों ने बताया की मेंढक सांप का पीछा करते हुए घर में पहुंच गया। रसोईघर कच्चा होने के कारण सांप चूल्हे के पास रखी लकड़ियों के नीचे से मिट्टी में चला गया और वहीं छिप गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलने पर रेस्क्यूर मोइन सोलंकी और गौरव मालवीय मौके पर पहुंचे। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पहले चूल्हे के पास से सभी लकड़ियां हटाई गईं। इसके बाद सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और तलाश के बाद कोबरा का पता चला और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम ने लोगों को सलाह दी कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय, सुरक्षित रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित टीम को तुरंत सूचना देनी चाहिए।