बाड़मेर | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंजीकरण से शेष रहे मतदाताओं के लिए विशेष ड्राइव चलेगी। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं का पंजीयन होगा। जिले में अभियान कोई भी पात्र मतदाता न छूटे की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। पंजीयन ईएलसी के जरिए कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि आयोग ने मतदाता पंजीकरण के फार्म-6, प्रविष्टियों में संशोधन के फार्म-8 के साथ घोषणा-पत्र एनेक्सचर-आइवी की अनिवार्यता हटा दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने क्लब के जरिए छूटे हुए पात्र नव मतदाताओं का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।