श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया है। सभापति पद पर भाजपा के अजय दावड़ा ने 1 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 33 वोट मिले, जबकि भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संजय मूंदड़ा को 32 वोट मिले। जीत के बाद अजय दावड़ा ने कहा - नगर परिषद चुनाव के दौरान विरोधियों ने शहर में कहा था कि अजय दावड़ा गुंडा है। हां, मैं अपने भाइयों के लिए गुंडा ही हूं। भाजपा के अजय दावड़ा और संजय मूंदड़ा के बीच था मुकाबला सभापति चुनाव को लेकर पिछले दिनों भाजपा में अंदरूनी खींचतान चर्चा में रही। भाजपा ने अजय दावड़ा को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, जबकि संजय मूंदड़ा भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे। नाम वापसी के बाद सभापति पद के लिए मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच रह गया। भाजपा के पास अपने 30 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के 17 और निर्दलीयों के 18 पार्षद थे। ऐसे में मतदान में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आखिरकार अजय दावड़ा को 33 वोट मिले और उन्होंने संजय मूंदड़ा को 1 वोट से हराकर सभापति पद हासिल कर लिया।