श्रीगंगानगर उत्तर में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव 14 नवंबर को होंगे। इनका परिणाम 20 नवंबर को आएगा। इसी प्रकार सरपंच पद के लिए 16 नवंबर चुनाव को होंगे। इनकी मतगणना मतदान के बाद ही की जाएगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रत्याशियों और जन प्रतिनिधियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। इन चुनाव में पूरे प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे।