श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इसमें 74 टीमों ने 410 स्थानों पर दबिश देकर 149 बदमाशों को पकड़ा। कार्रवाई में 366 पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसपी हरिशंकर ने बताया- कार्रवाई में हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार और फायरिंग मामलों में चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपियों की भी धरपकड़ की। पुलिस की कार्रवाई