श्रीगंगानगर जिले के में रविवार रात को एक युवती घायल अवस्था में मिली है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवती को रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। युवती की सिरियस कंडीशन को देखते हुए डॉक्टरों उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। फिलहाल युवती किन परिस्थितियों में घायल हुई और घटना के पीछे क्या कारण हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की पहचान कर रही है।