लोयल गांव स्थित खारिया कुआं बालाजी मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित नितिन तिवाड़ी के सानिध्य में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। देर रात तक बालाजी के भजनों का कार्यक्रम चला। मुख्य यजमान मुरारीलाल अग्रवाल, मंजू देवी, प्रकाश, कुसुम, गिरधारी लाल, अनीता देवी, राजेश कुमार, सुमन देवी, विनय कुमार, पूनम देवी, अंशुल, राजेश कुमार लोयलका, सात्विक-प्रणाया, माया देवी, विनोद पंसारी, अनीता टिबड़ेवाल आदि ने पूजा-अर्चना की। भंडारे का आयोजन भी किया गया।