उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सुविधा बढ़ाई है। रेलवे की ओर से सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। यह रेल सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी। इस नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कल यानी 2 अक्टूबर को उद्घाटन स्पेशल के रूप में होगी। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन कल सुबह 10 बजे सूरत से रवाना होगी। शाम 17:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस उद्घाटन ट्रेन में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा। उधर, बुकिंग शुरू होने के 8 घंटे में ही सूरत से उदयपुर के लिए 11 और 12 नवंबर के लिए ट्रेन पैक हो गई है। हालांकि अन्य दिनों के लिए अभी वेटिंग जैसी कोई स्थिति नहीं है। वेटिंग के पीछे दीपावली से लाभ पंचमी तक गुजराती पयर्टकों के मूवमेंट को माना जा रहा है। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से हर मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 15:35 बजे उदयपुर सिटी से चलकर रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 06:10 बजे सूरत से रवाना होकर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। पुराने रूट में बदलाव यह नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ही दिशाओं में सफर के दौरान 9 स्टेशनों पर रुकेगी। इस पूरी नियमित सेवा में भी वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक लगाया जाएगा। इस नई ट्रेन के संचालन के साथ ही पुराने रूट को लेकर भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है। इस बदलाव से इस रूट के यात्रियों को सीधे सूरत तक की तेज और आधुनिक ट्रेन सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। वंदे भारत की बुकिंग शुरू, 11 नंवबर की वेटिंग उदयपुर-सूरत पर चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि लगभग डेट्स के लिए ऑनलाइन टिकट्स की उपलब्धता हैं। बुकिंग शुरू होने के 8 घंटे में ही 11 और 12 नवंबर के लिए ट्रेन पैक हो गई है। हालांकि अन्य दिनों के लिए अभी वेटिंग जैसी कोई स्थिति नहीं है। 11 और 12 नवंबर के लिए सूरत से उदयपुर के लिए अभी से वेटिंग है। गुरूवार शाम 7 बजे तक 11 नवंबर के लिए एसी चेयर कार में 41 और एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार के लिए 26 की वेटिंग हैं। हालांकि 13 नवंबर से फिलहाल टिकट में कोई वेटिंग नहीं है। इस वेटिंग के पीछे दीपवाली के चलते बड़ी संख्या में गुजराती पर्यटकों का उदयपुर आना भी हैं। दीपावली से लाभ पंचमी तक बड़ी संख्या में गुजराती पर्यटक उदयपुर और नाथद्वारा घूमने पहुंचते हैं।