सवाईमाधोपुर| शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी विभाग के तत्वावधान में हिन्दी दिवस कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा का अधिकाधिक सहयोग करने, हिन्दी के विकास एवं संवर्धन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निंबध लेखन व श्रुति लेखन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। श्रुति लेखन प्रतियोगिता में आरती प्रजापत व सपना गोस्वामी प्रथम, महेन्द्र सिंह मीना व गरिमा आनेस द्वितीय तथा लक्ष्मी प्रजापत तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार निंबध प्रतियोगिता में तनु जादौन प्रथम, अर्चना द्विवेदी द्वितीय व मनोज शर्मा व गरिमा आमेरा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता मीना, अन्जु शर्मा, डॉ. कमलेश कुमार मीना व डॉ. राजेश कुमार मीना ने सहयोग किया।