अजमेर की गेगल थाना पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या मामले में गाजियाबाद से आरोपी 2 सगे भाईयों को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में कर्जा उतारने के लिए कार लूट के इरादे से वारदात होना बताया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 21 सितंबर की सुबह सूचना मिली थी कि गगवाना पुलिया के पास एक लावारिस कार खडी है, जिसमें पीछे की सीट पर एक व्यक्ति बॉडी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को बुलवाकर घटनास्थल एवं संबंधित वाहन की जांच करवाई। मृतक की कार से उसके पहचान पत्र मिला। टीम ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान श्रीकांत तिवारी निवासी दिबियापुर जिला औरैया उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्सी ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अलग-अलग टीम गाजियाबाद, यूपी व दिल्ली भिजवायी। टीम द्वारा तीन दिन तक गाजियाबाद, नोएडा (यु.पी.) व दिल्ली में रहकर आरोपियो के लोकल सम्पर्क व उनकी गतिविधियो की मॉनिटरिंग कर पुख्ता जानकारी ली। बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से दबीश देकर आरोपी कौशल सिंह पुत्र अजय सिंह व सुरज सिंह पुत्र अजय सिंह को खोडा गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। कर्जा उतारने के लिए बनाई लूट की योजना आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में टैक्सी ड्राइवर की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में पता चला कि कर्जे में डुबे आरोपी सुरजसिह ने अपने बडे भाई कौशलसिह के साथ मिलकर कर्जा उतारने के लिए चालक के साथ लुट को अंजाम देने के इरादे से सस्ती कीमत पर नोएडा से बडौदरा गुजरात तक टैक्सी बुक की। अर्टीगा कार लुटने पर कार को गुजरात के अंकलेश्वर में बेच देने की योजना बनाई। लेकिन बडौदरा गुजरात तक के रास्ते में टैक्सी ड्राइवर के सजग रहने से मौका नहीं मिला। ड्राइवर के साथ मारपीट कर किया मर्डर आरोपियों ने फिर से टैक्सी नोएडा के लिए बुक कर ली। इस दौरान मौका मिलते ही टैक्सी ड्राइवर श्रीकांत के साथ मारपीट की। जिससे उसकी डेथ हो गई। इस घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ी पिक-अप से टकराकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। ………. पढ़ें ये खबर भी… खेल-खेल में 9 मैग्नेट बॉल निगला एक साल का मासूम:आंतों में हुए 16 छेद, JLN अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान अजमेर के जेएलएन अस्पताल में एक साल के मासूम की जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई गई। बच्चे ने खेलते समय 9 मैग्नेट बॉल निगल ली थीं, जो आंतों में पहुंचकर आपस में चिपक गईं और गंभीर नुकसान हुआ। जांच में आंतों में 16 छेद मिले, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर मैग्नेट बॉल निकालीं और बच्चे की जान बचाई। पूरी खबर पढें