भास्कर न्यूज| छीपाबड़ौद कस्बे के समीपवर्ती गगचाना गांव स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र और शिवप्रकाश नागर थे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भूमिका के लिए व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर, योगेश कुमार चौधरी, सत्यनारायण गालव, वरिष्ठ शिक्षक तेजराज कुमावत, शिक्षक सोहनलाल चक्रधारी, संजीदा आरा, शारीरिक शिक्षक ललित कुमार कुमावत, पंचायत शिक्षक कैलाशचंद्र को प्रशस्ति पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। संचालन व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर ने किया।