भरतपुर। श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में दुकानों और भूखंडों की नीलामी से 4 दिन में ही 1 करोड़ 5 लाख 85 हजार 800 रुपए का राजस्व संभावित हो गया है। सबसे बड़ी बोली 10 अक्टूबर को लगी, जब एक ही दिन में 79.16 लाख की नीलामी हुई। मेला 15 से 25 अक्टूबर तक चलेगा। मेला अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद सिंह चौधरी ने बताया कि दुकानों और भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी। पहले दिन 8 लाख 85 हजार 300 रुपए, 8 अक्टूबर को 6 लाख 87 हजार 500 रुपए, 9 अक्टूबर को 10 लाख 96 हजार 900 रुपए और 10 अक्टूबर को 79 लाख 16 हजार 100 रुपए की नीलामी हुई।