चांदराई | स्कूल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, चांदराई के तहत 5 दिवसीय तृतीय सोपान व राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का समापन पौधारोपण के साथ हुआ। समापन पर स्काउट और गाइड विद्यार्थियों ने स्कूल में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिविर में प्रतिभागियों को सेवा, अनुशासन, स्वच्छता, नशामुक्ति, आदर्श टेंट निर्माण, खोज-चिह्न, स्काउट नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, गैजेट, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, दिशा-ज्ञान, कम्पास का उपयोग, पायनियरिंग और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। संचालन स्थानीय संघ सचिव जुहारलाल डांगी ने किया। प्रशिक्षण में चम्पालाल परिहार, दलपत सिंह जोधा, तोगाराम मीणा और सुमन राठौड़ ने प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दीं।