वैर| नगरपालिका में नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सैनी समाज की धर्मशाला पर एक बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद भजनलाल जाटव व कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा के निर्देशन में वैर विधानसभा प्रभारी भगवान सहाय शर्मा द्वारा बैठक ली गई। बैठक में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले करीब 7 दावेदारों से आवेदन लिए गए। इस दौरान स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव नगरपालिका वैर के बारे में रणनीति एवं कार्यनीति पर विचार किया गया। इस अवसर पर मनोज दमदमा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मानसिंह सैनी, रामबाबू धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष सुगर सिंह खैर्रा, बृजकिशोर जाटव, हेमंत कसाना सहित अनेक लोग मौजूद रहे। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सेक्टर प्रभारी लगाए इसके अंतर्गत 25 वार्डों को 5 सेक्टर में विभाजित कर सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए। जिनमें वार्ड 1 से 5 तक मानसिंह सैनी, कपिल कटारा, घमंडी मीना ,उस्मान खान नियुक्ति किए । वार्ड 6 से 10 तक मुनीम धाकड़, इगलास, मोहित गोयल, भीम सिंह, वीरेंद्र धाकड़। वार्ड 11 से 15 तक हजारीलाल शर्मा, अलीम खान, सुलेमान, वीकेश वाल्मीक, वार्ड 15 से 20 तक दिनेश प्रजापत, पवन गुर्जर, टीकाराम रायपुर, विक्रम जाटव एवं वार्ड संख्या 21 से 25 तक अशोक पुष्प, पप्पू टीवीएस, लालाराम सैनी, हेतराम मीणा, प्रसून कुमार सैनी को नियुक्त किया गया।