पदमपुर रोड स्थित 11 जी हरनिया के गुरुद्वारा श्री सतकरतार साहिब में शुक्रवार सुबह अमावस्या पर विशेष गुरमत समागम हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा गुरसाहब सिंह हैप्पी ने गुरमत कथा की। संगत को गुरुओं की शिक्षा पर चलने की प्रेरणा दी। सेवा का संदेश दिया, सिमरन का महत्व बताया एवं मानवता के मार्ग पर चलने को कहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-शांति व भाईचारे की अरदास की। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।