श्री डिग्गी कल्याणजी महाराज की 46वीं ध्वजा पदयात्रा शुक्रवार को मलारना चौड़ स्थित दुर्गा माता मंदिर से सुबह 7 बजे रवाना होगी। पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नाहर सिंह मीणा, रामावतार सैनी, रामविलास मीणा, उमाशंकर तिवाड़ी, रामराज खाती, रामकल्याण मीणा एवं प्योरलाल मीणा ने बताया कि मलारना चौड़ से हर वर्ष की भांति इस बार भी डिग्गी कल्याणजी की झांकी सजाकर पदयात्रा निकाली जाएगी।