यमुना जल समझौते के तहत प्रस्तावित हांसियावास डैम निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में तांबाखेड़ी गांव में किसानों का धरना बुधवार को 36 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को रागनी धानोठी छोटी, राजवंती, मरमन, बाला देवी, गीता, घोघा देवी व मायावती सहित अन्य महिलाओं ने भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध जताया। धरना स्थल पर धानोठी बड़ी प्रशासक मसूदीराम पूनिया, राधेश्याम शर्मा, संदीप पूनिया तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश सहारण ने पहुंचकर समर्थन दिया।