सृजन सेवा सदन के पास चार से 10 अक्टूबर तक होने वाली वाल्मीकि रामायण कथा को लेकर रविवार को चमेली देवी अग्रवाल सेवा सदन में प्रेस वार्ता की गई। आयोजन समिति के मिठनलाल पुजारी ने बताया कि कथा का वाचन स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज करेंगे। रात्रिकालीन भजन संध्या होगी। कथा रोज दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। कथा शुभारंभ पर सुबह 10 बजे बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, कपिल पुजारी, कमल अग्रवाल, टीकेसिंह, प्रशांत आदि मौजूद रहे।